आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने सोमवार को चीन की मदद से बनी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन लॉन्च की। ये इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से बांडुंग शेहर को जोड़ेगी।
‘Whoosh’ (वूश) नाम की इस ट्रेन की एवरेज स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है।
चीन की मदद से 142 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन भी बनाई गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 7.3 बिलियन डॉलर यानी 6 हजार करोड़ से भी ज्यादा है।
ये चीन के अहम प्रोजेक्ट में से एक
रॉयटर्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट को पूरा करने में इंडोनेशिया और चीनी कंपनियों ने एक साथ काम किया है। इसे पूरा करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 2019 में रेलवे ने इस पर काम शुरू कर दिया था, लेकिन कोरोना महामारी और आर्थिक समस्याओं के कारण इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में काफी समय लग गया।
ये राष्ट्रपति जोको विडोडो और चीनी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का अहम प्रोजेक्ट था।
ट्रेन बिजली से भी चलती है
तेज रफ्तार की वजह से इसमें से वूश की आवाज आती है, जिस वजह से इसका नाम ही ‘Whoosh’ रख दिया गया है। राष्ट्रपति विडोडो ने बताया कि Whoosh का पूरा नाम Waktu Hemat, Operasi Optimal, Sistem Handal यानी टाइम सेविंग, ऑप्टिमल ऑपरेशन, रिलायबल सिस्टम है। ये ट्रेन बिजली से भी चलती है।