ITDC India e-Press / Agencies

उदयपुर:- इंडियन फ़ार्मासिस्ट एसोसिएशन (IPA) सरगुज़ा संभाग की महत्वपूर्ण बैठक 17 जुलाई को हैप्पी स्टे होटल अम्बिकापुर में रखा गया है । इंडीयन फ़ार्मासिस्ट एसोसिएशन देशभर के 12 लाख से भी अधिक पंजीकृत फ़ार्मासिस्टों के हित में लगातार कार्य कर रहा है ।
हाल ही में IPA गुजरात स्टेट ब्रांच के अध्यक्ष डॉक्टर मोंटू पटेल फ़ार्मेसी काउन्सिल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित हुवे हैं । यह IPA के कार्यों का नतीजा ही है जहाँ संगठन के पदाधिकारी PCI अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर हैं । IPA छत्तीसगढ़ स्टेट ब्रांच लगातार प्रदेशभर के पंजीकृत फ़ार्मासिस्टों को संगठन से जोड़ रहा है अभी तक 1000 से भी अधिक फ़ार्मासिस्ट संगठन की विधिवत सदस्यता ले चुके हैं । अम्बिकापुर में आयोजित संभागीय बैठक में कोरिया , बलरामपुर , सूरजपुर , जशपुर एवं सरगुज़ा जिलों के फ़ार्मासिस्ट शामिल होंगे । बैठक में जिलों के फ़ार्मासिस्टों को ड्रग लाइसेन्स बनवाने में होने वाली समस्याओं , फ़ार्मेसी पंजीयन नवीनीकरण में हो रहे अनावश्यक विलंब एवं रोज़गार संबंधी विषयों का निराकरण किया जाएगा । IPA चाहता है कि सरगुज़ा संभाग के फ़ार्मासिस्टों को राजधानी में हो रही फ़ार्मेसी संबंधी गतिविधियों से सीधे तौर पर जोड़ने के लिए आगामी फ़ार्मेसी काउन्सिल चुनाव में संभाग से प्रतिनिधित्व मिले ।
उक्ताशय की जानकारी इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन सरगुजा जिले के सचिव विकास तिवारी के द्वारा प्रदान की गई।