मुम्बई । भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलापफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दौरान सकारात्मक प्रदर्शन किया जिसका लाभ उसे सीरीज के बाकि टेस्ट मैचों में भी मिलेगा। जहीर ने कहा कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया था। सीम और स्विंग की स्थिति में सलामी बल्लेबाजों ने गेंदों को अच्छी तरह से छोड़ा और धैर्य दिखाया। दोनो ने ही अच्छा तकनीकी कौशल दिखया , वहीं इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की तकनीक कमजोर रही।
मेजबान टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों-डोम सिबली, रोरी बर्न्स और ज़क क्रॉली की बल्लेबाजी में तकनीकी कमजोरियां हैं जिससे भारतीय गेंदबाजों को पहले टेस्ट की तरह ही दूसरे टेस्ट में भी लाभ मिलेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच 12 अगस्त से दूसरा टेस्ट शुरु हो रहा है। को अंकित किया। एक वीडियो में जहीर ने सवाल के जवाब में कहा कि इंग्लैंड के शीर्ष तीन बल्लेबाजों डोम सिबली, रोरी बर्न्स और जैक क्रॉली में कमजोरी है क्योंकि उनकी पारी में प्रवाह की कमी है। इन बल्लेबाजों की बैक लिफ्ट ठीक से काम नहीं कर रही है और तीनों के पास तेज गेंदबाजों का सामना करने के लिए अच्छी तकनीक नहीं है, इसलिए ये तेज गति से रन बनाने में सक्षम नहीं हैं।
वहीं भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों को उतारा था। भारत ने इसके साथ ही रवींद्र जडेजा को एकमात्र स्पिनर के रूप में रखा और शार्दुल ठाकुर को चौथे गेंदबाजी विकल्प के रूप में रखा था। जहीर इस फैसले से प्रभावित हुए कि भारत ने चार तेज गेंदबाज शामिल किये, जो प्रभावी साबित हुआ । पहले टेस्ट में जडेजा के अर्धशतक से भी भारतीय टीम को लाभ हुआ था।