नई दिल्ली । टीम इंडिया के लिए आगामी महीने काफी व्यस्त रहने वाले हैं। टी-20 विश्व कप से पहले ही टीम तीन देशों का दौरा करेगी। कार्यक्रम इतना व्यस्त हैं, कि रेगुलर खेलने वाले खिलाडिय़ों को घर जाने तक का मौका नहीं मिलेगा। इसी बीच भारत के जिम्बाबें दौरे की डेट भी सामने आ गई हैं। भारत ने 3 वनडे मुकाबले खेलने हैं, जोकि 18 से 22 अगस्त तक होने वाले हैं। पहला वनडे 18 अगस्त को, दूसरा वनडे 20 अगस्त को और तीसरा वनडे 22 अगस्त को खेला जाएगा।
भारतीय टीम का व्यस्त कार्यक्रम में टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है। इंग्लैंड का दौरा 17 जुलाई को समाप्त होगा। इसके बाद वेस्टइंडीज का दौरा 22 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त को खत्म होगा। इसके बाद टीम इंडिया के दौरे पर रहेगी। जिम्बाबे दौरा 18 अगस्त से शुरू हो जाएगा और 22 अगस्त को समाप्त होगा। इसके बाद टीम इंडिया को एशिया कप खेलना हैं। एशिया कप 27 अगस्त से शुरू होगा और 11 सितंबर को खत्म होगा।
जाहिर है कि इंग्लैंड का दौरा खत्म होते ही टीम इंडिया विंडीज पहुंचेगी। जहां 3 टी-20 और 3 वनडे मुकाबले होने हैं। इसके बाद जिमबाब्वे दौरा होगा। पांच दिन बाद ही एशिया कप शुरू होगा। टाइट शैड्यूल से जाहिर है कि कई प्लेयरों को बीसीसीआई रोटेशन वाइज इस्तेमाल करेगा। बीसीसीआई ने पहले ही विंडीज दौरे के कारण वनडे मैचों के लिए शिखर धवन को कप्तानी सौंपी है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के यह मुकाबले रात 7 बजे से शुरू होने हैं।
इस बीच बीसीसीआई कप्तानों के लेकर भी चर्चा में हैं। साल में बीसीसीआई कई कप्तानों को आजमा चुकी हैं। दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के लिए विराट कोहली, दक्षिण अफ्रीका वनडे के लिए केएल राहुल, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज सीरीज के लिए रोहित शर्मा, दक्षिण अफ्रीका टी-20 आई के लिए ऋषभ पंत, आयरलैंड टी-20 आई के लिए हार्दिक पांड्या, इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और डर्बीशायर के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए दिनेश कार्तिक कप्तानी कर रहे हैं।