सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आयकर रिटर्न फाइल करने का समय आ गया है। कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को फॉर्म 16 जारी कर दिए हैं और कई करदाता पहले ही आयकर रिटर्न दाखिल कर चुके हैं। हालांकि, एक बड़ा वर्ग अभी भी इस असमंजस में है कि आयकर रिटर्न खुद से भरे या चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद लें।
इस बार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर रिटर्न फाइलिंग की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी है। फिर भी विशेषज्ञों का सुझाव है कि अगर फॉर्म 16 मिल चुका है तो देरी करने के बजाय जल्द ही रिटर्न भर देना चाहिए।
कब खुद से भर सकते हैं आयकर रिटर्न?
अगर आपकी आय केवल वेतन, बैंक ब्याज, FD, या एक हाउस प्रॉपर्टी से किराए तक सीमित है और आपने टैक्स की जानकारी सही-सही तैयार रखी है, तो आप स्वयं आयकर रिटर्न भर सकते हैं। इनकम टैक्स पोर्टल पर ई-फाइलिंग के लिए आसान प्रक्रिया दी गई है।
कब लें चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद?
यदि आपकी आय में बिजनेस या फ्रीलांसिंग से इनकम, शेयर बाजार/क्रिप्टो से मुनाफा, एक से अधिक हाउस प्रॉपर्टी, विदेशी निवेश या विदेशी आय शामिल है तो चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद लेना बेहतर होगा। इससे टैक्स की गणना में गलती और नोटिस का जोखिम कम होगा।
आयकर रिटर्न फाइलिंग में की गई लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। ऐसे में अपनी आय की जटिलता को ध्यान में रखते हुए सही विकल्प चुनें और समय पर रिटर्न फाइल करें।
#आयकर_रिटर्न, #ITR_फाइलिंग, #आईटीआर_2025, #CA_से_आईटीआर, #टैक्स_गाइड, #इनकम_टैक्स