रोम। इटली के एसी मिलान क्लब की ओर से खेलने वाले स्वीडिश स्ट्राइकर ज्लाटन इब्राहिमोविच शीर्ष पांच यूरोपीय लीग में 300 गोल करने वाले तीसरे फुटबॉलर बन गये हैं।

इससे पहले ये रिकार्ड अर्जेंटीना के लियोनन मैसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम था। इब्राहिमोविच ने यूडिनीस के खिलाफ मिलान के लिए गोल दागने के साथ ही 300 गोल करने वाले फुटबॉलरों के क्लब में प्रवेश किया।

अब उनके कुल गोल का आंकड़ा मिलान के लिए 73 गोल, इंटर मिलान के लिए 57 गोल, युवेंटस के लिए 23 गोल, पीएसजी के लिए लीग वन में 113 , प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर युनाइटेड के लिये 18 और ला लिगा में बार्सीलोना के लिए 16 गोल हो गए हैं।