सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I. ब्लॉक की बैठक आज दिल्ली में हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होने वाली इस मीटिंग में अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। आज उनकी जमानत का आखिरी दिन है। उनके साथ पंजाब CM भगवंत मान और सांसद संजय सिंह भी होंगे। INDI अलायंस की ये छठी बैठक होगी। इससे पहले गठबंधन के नेता पटना, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में बैठक कर चुके हैं। एक बार वर्चुअल मीटिंग हुई थी।
वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगी। ममता ने कहा कि 1 जून को मेरे घर (बंगाल) में चुनाव है। ममता के अलावा मेहबूबा मुफ्ती और तेजस्वी यादव भी इस मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं।
1 जून को लोकसभा चुनाव में सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग है। न्यूज एजेंसी PTI की खबर के मुताबिक, I.N.D.I. ब्लॉक की बैठक में 4 जून को आने वाले चुनाव नतीजों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
ममता बोलीं- मेरी प्रायोरिटी रिलीफ सेंटर
कोलकाता में ममता बनर्जी ने कहा कि I.N.D.I. ब्लॉक की 1 जून को मीटिंग रखी है। मैंने बोला कि मैं नहीं आ सकती, मेरे घर में 10 सीट पर चुनाव है। इसी दिन पंजाब, अखिलेश के स्टेट UP और बिहार में भी चुनाव हैं। चुनाव 6 बजे तक चलता है। अंत में जो लाइन में लग होता है, उसे रात में 10 बज जाता है तो ये सब मैं कैसे छोड़कर चली जाऊंगी।
ममता ने ये भी कहा कि एक तरफ साइक्लोन, रिलीफ सेंटर, दूसरी तरफ चुनाव, हमको सब कुछ करना पड़ेगा, लेकिन मेरी प्रायोरिटी रिलीफ सेंटर है। उसको (लोगों को) देखना, घर बनाकर देना, मदद करना है। मैं यहां मीटिंग कर रही हूं और मुझे पता है कि लोगों का सब बाहर पड़ा है। ये भावना की बात है।
1 जून को पश्चिम बंगाल में कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, जादवपुर, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर और डायमंड हार्बर सीटों पर चुनाव हैं।
ये दल हैं I.N.D.I. का हिस्सा
गठबंधन में कांग्रेस, TMC, DMK, AAP, RJD, JMM, NCP (शरद गुट), शिवसेना (उद्धव गुट), SP, एनसी, PDP, CPM, CPI, MDMK, KMDK, VCK, RSP, COI (ML), फॉरवर्ड ब्लॉक, IUML, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (कामेरावादी) और MMK शामिल हैं।
I.N.D.I. ब्लॉक की 5 मीटिंग…
पांचवीं बैठक: सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा, ममता-अखिलेश कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं
ये मीटिंग 13 जनवरी को वर्चुअली हुई थी। इसमें 28 दलों के 9 नेता जुड़े थे। चेयरपर्सन के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर सहमति बनी, लेकिन संयोजक के नाम पर फैसला नहीं हो सका। मीटिंग के बाद NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘हमारे बीच चर्चा हुई कि हम जल्द सीट शेयरिंग पर फैसला लेंगे।’ तब JDU भी I.N.D.I. में शामिल था। JDU ने भी सीट शेयरिंग में हो रही देरी से नाराजगी जताई थी। इस बैठक में सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी।