सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : शेयर बाजार में निवेश के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर आईपीओ ने ग्रे मार्केट में जोरदार एंट्री ली है। 5 अगस्त को इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) ₹40 तक पहुंच गया है, जिससे करीब 57.14% का संभावित मुनाफा अनुमानित है।
आईपीओ का इश्यू प्राइस ₹70 है और जीएमपी जोड़ने पर यह ₹110 के आस-पास लिस्ट हो सकता है।
आईपीओ की मुख्य जानकारी इस प्रकार है:
प्राइस बैंड: ₹65–₹70
लॉट साइज: 211 शेयर्स , न्यूनतम निवेश: ₹14,770, शेयर जारी: 975.20 मिलियन (फ्रेश इश्यू) + 46.40 लाख , आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त, अलॉटमेंट तिथि: 8 अगस्त इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह है। प्रीमियम को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर आईपीओ इस सप्ताह बाजार में निवेशकों के लिए एक बेहतरीन मुनाफे का मौका बन सकता है। अगर जीएमपी ऐसे ही बना रहा, तो यह लिस्टिंग पर बड़ा रिटर्न दे सकता है।
#आईपीओ, #HighwayInfrastructureIPO, #जीएमपी, #शेयरबाजार, #IPOमुनाफा