ITDC India e-Press / Agencies

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /  नई दिल्ली     :  शेयर बाजार में गड़बड़ी रोकने और निवेशकों को गुमराह करने वाले फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर पर शिकंजा कसते हुए सेबी ने देश के मशहूर मार्केट एक्सपर्ट अवधूत साठे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेबी ने मुंबई के पास कर्जत स्थित उनकी ट्रेडिंग अकादमी पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया।

अवधूत साठे, जो खुद को मार्केट गुरु और ट्रेडिंग एडवाइजर के रूप में प्रजेंट करते हैं, यूट्यूब चैनल और सेमिनार्स के जरिए शेयर मार्केट की ट्रेनिंग देते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 9.36 लाख सब्सक्राइबर हैं और वे आम निवेशकों को ट्रेडिंग स्ट्रैटजी, मार्केट एनालिसिस और चार्ट पैटर्न की जानकारी देते हैं।

सेबी को शिकायतें मिली थीं कि अवधूत साठे की कुछ क्लासेज और प्रोग्राम संदिग्ध हैं। आशंका जताई गई कि वे पेनी शेयर ऑपरेटर्स के साथ मिलकर रिटेल निवेशकों को गुमराह कर सकते हैं। इसी आधार पर नियामक संस्था ने उनके ठिकानों पर छापा मारा।

हालांकि, सेबी ने आधिकारिक बयान में उनका नाम नहीं लिया है, लेकिन मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक एक शीर्ष अधिकारी ने छापे की पुष्टि की है।

सेबी के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद यह स्पष्ट संदेश देना है कि शेयर बाजार शिक्षा के नाम पर युवाओं को गुमराह करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

#अवधूतसाठे #SEBI #शेयरबाजार #निवेशक #फाइनेंशियलइन्फ्लुएंसर