सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /   नई दिल्ली : अर्बन कंपनी का आईपीओ बुधवार, 10 सितंबर 2025 से ओपन होने जा रहा है और यह 12 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी इस आईपीओ  के जरिए कुल 1900 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, जिसमें फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों का ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं।

अर्बन कंपनी के आईपीओ  का प्राइस बैंड 98 से 103 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 145 शेयर होंगे। इसलिए हायर बिड प्राइस पर एक लॉट खरीदने के लिए निवेश राशि 14,935 रुपये होगी। छोटे गैर-संस्थागत निवेशकों (sNII) के लिए न्यूनतम 14 लॉट (2,030 शेयर) और बड़े गैर-संस्थागत निवेशकों (bNII) के लिए 67 लॉट (9,715 शेयर) का आवेदन करना होगा।

आईपीओ के ग्रे मार्केट प्राइस के अनुसार, 8 सितंबर को यह 28 रुपये पर चल रहा था। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके आधार पर लिस्टिंग पर शेयर 131 रुपये तक पहुँच सकता है, जिससे लगभग 27% का अनुमानित लिस्टिंग गेन हो सकता है। हालांकि, जीएमपी केवल संभावनाओं पर आधारित है और आधिकारिक नहीं माना जाता।

अर्बन कंपनी दिसंबर 2014 में शुरू हुई थी और यह एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है जो घर से जुड़े काम और सौंदर्य सेवाएं प्रदान करता है। इसमें सफाई, प्लंबिंग, बिजली, और इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत जैसी सेवाएं शामिल हैं।

निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी प्रमाणित निवेश सलाहकार से परामर्श करें।

#अर्बनकंपनीIPO #IPO2025 #GMP #स्टॉकमार्केट #निवेश