सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल /   मुंबई   पौषक लिमिटेड ने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देते हुए स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर की घोषणा की है। कंपनी ने 3 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसके तहत 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर को 5 रुपये के दो शेयरों में विभाजित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रत्येक शेयर पर 3 बोनस शेयर भी जारी किए जाएंगे।

कंपनी के मुताबिक इस कदम से शेयर की कीमत निवेशकों के लिए किफायती होगी और बाजार में कंपनी की तरलता बढ़ेगी। अगर किसी निवेशक के पास वर्तमान में 100 शेयर हैं, तो स्प्लिट के बाद उनके पास 200 शेयर होंगे। इसके बाद बोनस शेयर के रूप में 1:3 की दर से 600 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। इस तरह, कुल शेयर संख्या 800 हो जाएगी।

पौषक लिमिटेड के शेयर ने हाल ही में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं। पिछले 6 महीनों में शेयर ने 64.47%, पिछले 3 महीनों में 52.55% और एक साल में 11.81% रिटर्न दिया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इसका उद्देश्य शेयरधारकों को लाभ देना और कंपनी के शेयरों की बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर की यह रणनीति छोटे और मध्यम निवेशकों के लिए आकर्षक साबित होगी।

#पौषकलिमिटेड #स्टॉकस्प्लिट #बोनसशेयर #शेयरबाजार #निवेश