सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, एक हफ्ते में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹3,030 बढ़कर ₹1,02,388 हो गया है। वहीं, चांदी का दाम ₹3,666 बढ़कर ₹1,17,572 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। यह दोनों धातुओं के अब तक के ऑल-टाइम हाई स्तर हैं।

साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोना ₹26,226 (लगभग 34.43%) और चांदी ₹31,555 (लगभग 36.68%) महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹86,017 प्रति किलो थी।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि साल के अंत तक सोना ₹1,04,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,30,000 से ₹1,46,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है। बाजार विशेषज्ञ अजय केडिया का कहना है कि वैश्विक स्तर पर जियो-पॉलिटिकल तनाव और अमेरिकी टैरिफ नीतियों के चलते सोने की डिमांड लगातार बनी हुई है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी सोने की कीमतें ₹1,03,000 से ऊपर दर्ज की गईं। वहीं, चांदी की कीमतों में भी लगातार तेजी बनी हुई है।

विशेषज्ञों ने निवेशकों और ग्राहकों को सलाह दी है कि सोना खरीदते समय बीआईएस  हॉलमार्क (6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर ) वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें और कीमत हमेशा विभिन्न स्रोतों से क्रॉस-चेक करें।

#सोना #चांदी #सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #गोल्डसिल्वर