सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इस हफ्ते सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़त रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, पिछले शनिवार यानी 6 सितंबर को सोना 1,06,338 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 13 सितंबर को बढ़कर 1,09,707 रुपए पर पहुंच गया है। यानी सोने की कीमत इस हफ्ते ₹3,369 बढ़ी है।
चांदी की कीमत भी इस दौरान बढ़ी है। पिछले शनिवार चांदी 1,23,170 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो अब 1,28,008 रुपए प्रति किलो हो गई है।
मुख्य शहरों में सोने की कीमतें:
दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,11,300, 22 कैरेट ₹1,02,050, मुंबई: 24 कैरेट ₹1,11,170, 22 कैरेट ₹1,01,900,, कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,11,170, 22 कैरेट ₹1,01,900, चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,11,710, 22 कैरेट ₹1,02,200, भोपाल: 24 कैरेट ₹1,11,200, 22 कैरेट ₹1,01,950 इस साल अब तक सोने की कीमत में 33,545 रुपए (44%) और चांदी की कीमत में 41,991 रुपए (49%) की बढ़त दर्ज हुई है।
सोने की तेजी के मुख्य कारण:
वैश्विक अनिश्चितता और व्यापार युद्ध के डर से निवेशक सुरक्षित सोने में निवेश कर रहे हैं। चीन और रूस जैसे देश केंद्रीय बैंकों के माध्यम से बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक तनाव से सोने की मांग बढ़ी है। मुद्रास्फीति और कम ब्याज दरों से सोना आकर्षक निवेश बना हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट भी कीमतों को प्रभावित कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल सोना ₹1,12,000 और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
#सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #GoldSilverPrice #IBJA #BullionUpdate