सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल     दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के भविष्य को लेकर विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2045 तक एक बिटकॉइन की कीमत 2.1 करोड़ डॉलर तक पहुँच सकती है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो आज 53,000 रुपये निवेश करने वाले निवेशक 20 वर्षों में अपनी दौलत 188 गुना बढ़ा सकते हैं और उनका निवेश 1 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

इस समय बिटकॉइन का रेट लगभग 1.10 लाख डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में 97 लाख रुपये के आसपास है। माइक्रोस्ट्रेटजी के को-फाउंडर माइकल सैलर ने बताया कि दुनिया की लगभग सभी संपत्तियाँ भविष्य में ब्लॉकचेन पर टोकनाइज हो सकती हैं। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लेनदेन की लागत कम होगी।

सैलर का तर्क है कि अमेरिकी रियल एस्टेट जैसी संपत्तियों को ब्लॉकचेन पर रखने से कानूनी फीस और लंबी जाँच-पड़ताल की प्रक्रिया में सुधार होगा। उनका मानना है कि ट्रंप प्रशासन के क्रिप्टो समर्थक रवैये के चलते अमेरिका इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर बिटकॉइन की कीमत 2.1 करोड़ डॉलर तक पहुँचती है, तो इसकी मार्केट कैपिटल 441 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ जाएगी, जिससे यह दुनिया की अब तक की सबसे मूल्यवान संपत्ति बन जाएगी।

बिटकॉइन में निवेश करने वाले निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे जोखिम को ध्यान में रखते हुए निवेश करें और किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

#Bitcoin #क्रिप्टोकरेंसी #BitcoinFuture #निवेश #ब्लॉकचेन