सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : 9 सितंबर 2025 को सोना और चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुँच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोना 1,106 रुपए बढ़कर 1,09,143 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 276 रुपए बढ़कर 1,24,689 रुपए प्रति किलो हो गई है।इस साल अब तक सोने की कीमत 32,981 रुपए (लगभग 40%) और चांदी का भाव 38,672 रुपए (लगभग 43%) बढ़ चुका है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162 रुपए और एक किलो चांदी 86,017 रुपए पर था।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,10,440, 22 कैरेट ₹1,01,250, मुंबई: 24 कैरेट ₹1,10,290, 22 कैरेट ₹1,01,100, कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,10,290, 22 कैरेट ₹1,01,100, चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,10,730, 22 कैरेट ₹1,01,500, भोपाल: 24 कैरेट ₹1,10,340, 22 कैरेट ₹1,01,150, सोने की कीमतों में तेजी के प्रमुख कारण हैं वैश्विक अनिश्चितता, चीन और रूस जैसी देशों की केंद्रीय बैंक द्वारा खरीद, रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक तनाव, मुद्रास्फीति और कम ब्याज दरें, तथा डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट।
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार अमेरिका के टैरिफ और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते सोने की मांग और कीमतें बढ़ रही हैं। इस साल सोना ₹1,10,000 और चांदी ₹1,35,000 तक पहुंच सकती है।
#सोना #चांदी #GoldSilverPrice #AllTimeHigh #IBJA