सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों के लिए सरकारी लोन पाना अब और आसान हो गया है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 8 अप्रैल 2015 को शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु और सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत लोन कमर्शियल बैंकों, आरआरबी (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक), स्मॉल फाइनेंस बैंकों, सहकारी बैंकों, एमएफआई और एनबीएफसी द्वारा दिए जाते हैं।
अब इन लोन योजनाओं के लिए आवेदन करना और जानकारी प्राप्त करना जनसमर्थ पोर्टल के जरिए सरल हो गया है। यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म सरकार द्वारा लांच किया गया है, जहाँ उद्यमी लोन के लिए एलिजिबिलिटी चेक, ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल प्रोसेस जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
जनसमर्थ पोर्टल पर 200 से अधिक संस्थान बैठकर छोटे कारोबार के लिए लोन उपलब्ध कराते हैं। पीएमएमवाई के अलावा और भी कई सरकारी क्रेडिट लिंक्ड योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा यही पर उपलब्ध है। उद्यमियों को केवल अपने व्यवसाय और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने हैं और पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म लघु और सूक्ष्म उद्योगों के लिए वित्तीय पहुंच आसान बनाते हैं और उन्हें अपने व्यवसाय को विस्तार देने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने छोटे कारोबार के लिए लोन लेने का सोच रहे हैं, तो जनसमर्थ पोर्टल पर जाकर तुरंत आवेदन करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
#प्रधानमंत्रीमुद्रायोजना #PMMY #जनसमर्थपोर्टल #MSMELoan #सरकारीलोन