सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /   मुंबई  :   दक्षिण कोरिया की प्रमुख कंपनी एलजी  की भारतीय यूनिट एलजी  इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ आज से खुल गया है। यह इश्यू 9 अक्टूबर तक खुलेगा। इस आईपीओ में कंपनी अपने मौजूदा निवेशकों की 15% हिस्सेदारी यानी 10.18 करोड़ शेयर बेच रही है, जिसकी कुल वैल्यू 11,607 करोड़ रुपए है। कंपनी इस इश्यू में कोई फ्रेश शेयर जारी नहीं कर रही है। रिटेल निवेशक के लिए न्यूनतम निवेश 14,820 रुपए है, जो एक लॉट (13 शेयर) के अनुसार तय किया गया है। निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 169 शेयरों तक बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए 1,92,660 रुपए निवेश करने होंगे। आईपीओ  का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स 35% रिटेल इनवेस्टर्स और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (के लिए रिजर्व किया गया है।

एलजी  इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एलईडी टीवी, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव और इन्वर्टर जैसे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाती और बेचती है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स नोएडा और पुणे में हैं। भारत में इसकी एंट्री जनवरी 1997 में हुई थी। फरवरी 2025 तक कंपनी में 2,300 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। जून 2025 के अनुसार कंपनी का रेवेन्यू 6,337 करोड़ रुपए और प्रॉफिट 513 करोड़ रुपए रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, एलजी   इलेक्ट्रॉनिक्स का यह आईपीओ  भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों और रिटेल निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर साबित हो सकता है।

#LGइलेक्ट्रॉनिक्स #IPO2025 #रिटेलनिवेशक #शेयरबाजार #मुंबई