सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : भारत के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर (एचडीएफसी बैंक बोनस शेयर ) जारी करने का ऐलान किया है। बैंक ने प्रत्येक शेयर पर एक बोनस शेयर देने का निर्णय लिया है। इस कॉरपोरेट एक्शन के लिए बैंक ने 26 अगस्त 2025 को एक्स डेट घोषित की है। इसका मतलब है कि जो निवेशक 25 अगस्त तक एचडीएफसी बैंक के शेयर खरीदेंगे, वे इस बोनस इश्यू के पात्र होंगे।
बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त 2025 तय की गई है। चूंकि इस दिन गणेश चतुर्थी के कारण मार्केट बंद रहेगा, इसलिए 25 अगस्त तक शेयर खरीदने वाले निवेशक अपने डीमैट अकाउंट में क्रेडिट होने के बाद ही बोनस शेयर पाने के योग्य होंगे। एचडीएफसी बैंक के शेयर 25 अगस्त को हल्की तेजी के साथ 1969 रुपये के स्तर पर खुले।
बैंक की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, बोनस शेयर 18 सितंबर 2025 तक या उससे पहले शेयरधारकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। भारतीय शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट सायकल के तहत, निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले ही शेयर खरीदने की आवश्यकता होती है।
विशेषज्ञों ने निवेशकों को सलाह दी है कि शेयरों में निवेश करने से पहले सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श करें। बोनस शेयर पाने का यह मौका केवल सीमित समय के लिए है, इसलिए इच्छुक निवेशकों को जल्दी निर्णय लेना होगा।
#एचडीएफसीबैंक #बोनसशेयर #HDFCBonusShare #शेयरबाजार #निवेश