सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 718 रुपए बढ़कर 1,19,967 रुपए पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 605 रुपए की तेजी के साथ 1,49,438 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।
देश के बड़े शहरों में भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,22,070 रुपए, मुंबई 1,22,020 रुपए, और भोपाल 1,22,070 रुपए पर बिक रहा है। इस साल अब तक सोने की कीमत में लगभग 43,805 रुपए और चांदी की कीमत में 63,421 रुपए की वृद्धि हुई है।
गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल सोने का भाव 10 ग्राम के हिसाब से 1,55,000 रुपए तक पहुंच सकता है। पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा का कहना है कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की तेजी के चार बड़े कारण हैं: केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी, अमेरिकी नीतियों में अनिश्चितता (‘ट्रम्प फैक्टर’), क्रिप्टो और शेयर बाजार से सुरक्षित निवेश की ओर रुझान, और सोना एक लॉन्ग-टर्म एसेट होने के कारण महंगाई में मूल्य बनाए रखता है। विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक सुरक्षित और लंबी अवधि में लाभकारी निवेश के लिए सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
#सोना #चांदी #सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #निवेश #अर्थव्यवस्था