सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /  नई दिल्ली  :   सोने और चांदी के दाम 8 अक्टूबर को नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,858 रुपए की बढ़त के साथ 1,21,799 रुपए पर पहुंच गया है। मंगलवार को यह 1,19,941 रुपए था। वहीं, चांदी 2,342 रुपए महंगी होकर 1,50,783 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।  इस साल अब तक सोने की कीमत 45,637 रुपए और चांदी का भाव 64,766 रुपए बढ़ चुका है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए था और चांदी का 1 किलो 86,017 रुपए।  गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल सोने का टारगेट 5,000 डॉलर प्रति औंस रखा गया है, जो रुपए में लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने बताया कि सोना 1,44,000 रुपए तक जा सकता है।सोने में तेजी के चार कारण   केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, अमेरिका की नीति-अनिश्चितता (‘ट्रम्प फैक्टर’), क्रिप्टो मार्केट से सोने की ओर निवेश. लॉन्ग-टर्म सुरक्षित एसेट. सोना खरीदते समय हमेशा BIS सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें और कीमत क्रॉस चेक करें। कैरेट के अनुसार सोने की कीमत अलग होती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि ज्वेलरी में आमतौर पर 22 या 18 कैरेट इस्तेमाल होता है।

#सोना #चांदी #GoldPrice #SilverPrice #ऑलटाइमहाई