सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   कजाकिस्तान के शिमकेंट में चल रही 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप के आठवें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। महिला ट्रैप इवेंट में भारत ने इंडिविजुअल और टीम दोनों में गोल्ड मेडल जीते।

नीरू धनदा ने महिला ट्रैप इंडिविजुअल में 43 हिट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता। आशिमा अहलावत ने 29 हिट्स के साथ ब्रॉन्ज और कतर की रे बासिल को सिल्वर मेडल मिला। नीरू, आशिमा और प्रीति राजक की टीम ने 319 अंकों के साथ महिला ट्रैप टीम गोल्ड भी अपने नाम किया।

जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल में पायल खत्री ने गोल्ड, नाम्या कपूर ने सिल्वर और तेजस्विनी ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। पायल, तेजस्विनी और रिया शिरीष ठट्टे की टीम ने 1700 अंकों के साथ टीम सिल्वर भी हासिल किया।

पुरुष ट्रैप में भवनीश मेंदिरत्ता ने 45 हिट्स के साथ सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उनका मुकाबला चीन के क्वि यिंग से हुआ।

इस प्रदर्शन के साथ भारत मेडल टैली में 28 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज के साथ शीर्ष पर है। भारतीय शूटर्स ने एशियाई स्तर पर अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया है और भविष्य के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

#एशियाईशूटिंगचैंपियनशिप #भारतशूटिंग #नीरूधन्दा #पायलखत्री #भवनीशमेंदिरत्ता #स्पोर्ट्ससमाचार