सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : भारतीय निवेशकों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी ) अब भी सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कम जोखिम और गारंटीड रिटर्न। बहुत से लोग 1 साल की अवधि के लिए एफडी कराते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि देश के प्रमुख बैंक इस समय एक साल की एफडी पर कितनी ब्याज दरें दे रहे हैं।
नवीनतम बैंक वेबसाइट आंकड़ों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक नियमित ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज दे रहा है। ये दरें 25 जून 2025 से लागू हैं। आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक भी लगभग समान ब्याज दरें पेश कर रहे हैं।
वहीं, देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 15 जुलाई से नियमित ग्राहकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% का रिटर्न दे रहा है। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज देने की घोषणा की है।
यानी देखा जाए तो ज्यादातर बड़े बैंक 1 साल की एफडी पर लगभग समान ब्याज दरें दे रहे हैं। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को हमेशा सामान्य ग्राहकों से अधिक रिटर्न मिलता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आप लंबी अवधि यानी 3 साल या 5 साल की एफडी कराते हैं, तो बैंक थोड़ी ज्यादा ब्याज दरें प्रदान करते हैं।
#एफडी #फिक्स्डडिपॉजिट #ब्याजदर #HDFC #SBI #ICICI