सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल /   नई दिल्ली   :  सोना और चांदी की कीमतों ने नया ऑल-टाइम हाई बना लिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,030 महंगा होकर ₹1,15,292 पर पहुंच गया। वहीं, चांदी ₹6,000 उछलकर ₹1,44,100 प्रति किलो हो गई। इससे पहले सोना ₹1,13,262 और चांदी ₹1,38,100 पर थी। इस साल अब तक सोने की कीमत ₹39,130 और चांदी की कीमत ₹58,083 बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹86,017 प्रति किलो थी। गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान जताया है कि 2026 तक सोना ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, विशेषज्ञ मानते हैं कि सोना ₹1.44 लाख तक पहुंच सकता है। सोने की तेजी के पीछे पांच बड़े कारण बताए जा रहे हैं। पहला, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी। दूसरा, अमेरिका की नीतियों में अनिश्चितता और ‘ट्रम्प फैक्टर’। तीसरा, क्रिप्टो बाजार में गिरावट और नियमों की सख्ती।चौथा, दुनियाभर में डीडॉलराइजेशन की प्रक्रिया। और पांचवां, सोना लंबे समय से सुरक्षित निवेश माना जाता है। निवेशकों का कहना है कि सोना महंगाई और आर्थिक अस्थिरता के दौर में सबसे भरोसेमंद संपत्ति साबित होता है। ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों में सोने और चांदी दोनों की मांग बनी रहने की संभावना है।

#सोना #चांदी #कीमत #ऑलटाइमहाई #निवेश