सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / जयपुर : जयपुर में आयोजित इंडियाज़ टॉप मॉडल शो सीजन 7.0 में भोपाल के नन्हे सितारे आनवित चौहान ने ‘लिटिल चैंपियन अवॉर्ड’ जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। मात्र 1.5 वर्ष की आयु में उन्होंने जिस आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वह सभी के लिए प्रेरणास्पद रहा।


इस प्रतियोगिता का आयोजन ख्यातिप्राप्त अग्रवाल प्रोडक्शन हाउस के संस्थापक आकाश मित्तल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस सीज़न में भारत के विभिन्न हिस्सों से कुल 127 प्रतिभागी मॉडल्स ने भाग लिया। इन सभी के बीच से आनवित ने अपनी मासूम अदाओं, कैमरा फ्रेंडली एटीट्यूड और आत्मविश्वास के बल पर ऑडिशन राउंड, सेमीफाइनल और फाइनल को पार कर ‘लिटिल चैंपियन’ का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के दौरान आनवित को एक टीवी शो में प्रोफेशनल मॉडल के रूप में रैम्प वॉक करने का भी अवसर मिला। इस अनुभव ने उनके मॉडलिंग करियर की एक मजबूत नींव रखी है।
आनवित के पिता अमरसिंह चौहान ने बताया कि उनके बेटे की यह उपलब्धि ना केवल उनके परिवार बल्कि पूरे भोपाल शहर और मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में आनवित मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में और भी बड़े मुकाम हासिल करेंगे।
इतनी कम उम्र में देशभर में पहचान बनाकर आनवित चौहान ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।

#आनवितचौहान #इंडियाज़टॉपमॉडल #लिटिलचैंपियन #भोपालगौरव #बालप्रतिभा #फैशनशोविजेता