सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /   मुंबई  :  रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 48वीं सालाना आम बैठक (एजीएम)में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बड़ा ऐलान किया कि जियो का आईपीओ (प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम) 2026 की पहली छमाही, यानी जून तक लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आईपीओ ग्लोबल स्तर पर शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉक करेगा और निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर बनेगा।

अंबानी ने कहा कि जियो ने भारत को डिजिटल क्रांति दी है और आगे (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  को “हमारी पीढ़ी की कामधेनु गाय” बताया और कहा कि रिलायंस अपने ऊर्जा, रिटेल, टेलीकॉम और मनोरंजन बिजनेस में AI को शामिल कर रहा है।

एजीएम  में जियो की नई लॉन्चिंग्स भी पेश की गईं, जिनमें रिया (वॉइस सर्च), वॉइस प्रिंट (भारतीय भाषाओं में AI डबिंग), जियोलेन्ज़ और मैक्सव्यू 3.0 शामिल हैं। जियो आज भारत का सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर है।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में जियो का मुनाफा 25% बढ़कर ₹7,110 करोड़ और रेवेन्यू 18.8% बढ़कर ₹41,054 करोड़ रहा। कंपनी का एआरपीयू भी ₹208.8 तक पहुंचा।

अंबानी ने कहा कि भारत की जीडीपी हर साल 10% की दर से बढ़ सकती है और अगले दो दशकों में प्रति व्यक्ति आय 4-5 गुना हो सकती है। फिलहाल रिलायंस का मार्केट कैप 18 लाख करोड़ से ज्यादा है और यह भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी बनी हुई है।

#जियोIPO #मुकेशअंबानी #रिलायंस #AI #AGM2025