सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल  /   नई दिल्ली  :  प्राइमरी मार्केट में आए दिन नए आईपीओ लांच होते रहते हैं और निवेशकों को असल मुनाफा उनकी लिस्टिंग के समय स्पष्ट होता है। हाल ही में लिस्टेड वीएमएस टीएमटी आईपीओ  ने उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

वीएमएस टीएमटी  के आईपीओ की लिस्टिंग मामूली रही और निवेशकों को कुल 5.96% का लाभ ही मिला। एक शेयर पर निवेशकों को 5.90 रुपये का लाभ हुआ। आईपीओ का लॉट साइज 150 शेयरों का था, जिसका मतलब है कि निवेशकों को कुल 885 रुपये का मुनाफा हुआ। इस मामूली रिटर्न के कारण निवेशकों को निराशा हाथ लगी, खासकर उन लोगों को जो उच्च मुनाफे की उम्मीद लेकर निवेश कर रहे थे।

विशेषज्ञों का कहना है कि प्राइमरी मार्केट में आईपीओ में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। कुछ आईपीओ उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते, जबकि कुछ अच्छे रिटर्न देते हैं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे आईपीओ  निवेश से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और बाजार स्थिति का गहन विश्लेषण करें।

इस मामले में वीएमएस टीएमटी आईपीओ   ने दिखाया कि आईपीओ की लिस्टिंग पर लाभ हमेशा सुनिश्चित नहीं होता। निवेशकों को सतर्क रहकर ही निवेश निर्णय लेने चाहिए।

#VMS_TMT_IPO #आईपीओ #निवेश #शेयरबाजार #लिस्टिंग