सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल     :  स्मॉलकैप कंपनी टाइगर लॉजिस्टिक्स के शेयरों में बुधवार, 17 सितंबर को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने की मंजूरी मिलने के बाद इसके शेयरों में निवेशकों की भारी खरीदारी हुई। दिनभर के कारोबार के दौरान टाइगर लॉजिस्टिक्स के शेयर लगभग 19% की बढ़त के साथ ट्रेड हुए।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  पर लिस्टिंग से कंपनी की विश्वसनीयता और निवेशकों का भरोसा दोनों बढ़ेगा। इससे कंपनी को ज्यादा एक्सपोजर मिलेगा और संस्थागत निवेशक भी इसमें दिलचस्पी दिखा सकते हैं। एनालिस्ट्स के अनुसार, लॉजिस्टिक्स सेक्टर आने वाले समय में तेजी से बढ़ने वाला सेक्टर है और टाइगर लॉजिस्टिक्स जैसी कंपनियां इससे फायदा उठा सकती हैं। टाइगर लॉजिस्टिक्स की गिनती देश की प्रमुख लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन कंपनियों में होती है। कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रेट फॉरवर्डिंग, कस्टम क्लीयरेंस और वेयरहाउसिंग जैसी सेवाएं देती है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  पर लिस्टिंग से कंपनी के विस्तार की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं।

निवेशकों का कहना है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल और ग्रोथ की संभावनाएं इसे एक संभावित मल्टीबैगर स्टॉक बना सकती हैं। मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है कि अगर कंपनी अपने विस्तार की योजना पर सफलतापूर्वक काम करती रही तो आने वाले समय में निवेशकों को बड़ा रिटर्न मिल सकता है।

#टाइगरलॉजिस्टिक्स #NSEलिस्टिंग #मल्टीबैगरस्टॉक #शेयरबाजार #स्मॉलकैप