सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नेपाल और ओमान क्रिकेट टीम ने क्वालिफाई कर लिया है। मस्कट में आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप ईस्ट एशिया पेसिफिक क्वालिफायर के सुपर-6 स्टेज में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में जगह बनाई। इससे पहले, नेपाल और ओमान 2014 और 2016 में तथा 2024 में भी पहले दौर में खेल चुके हैं। अब दोनों टीमें तीसरी बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 कुल 20 टीमों के बीच खेला जाएगा। मेजबानी के कारण भारत और श्रीलंका को डायरेक्ट एंट्री मिली है। पिछले वर्ल्ड कप में सुपर-8 तक पहुंचे अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज ने भी सीधे क्वालिफाई किया। वहीं, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान रैंकिंग के आधार पर टूर्नामेंट में शामिल हैं। अमेरिका क्वालिफायर से कनाडा ने, यूरोप क्वालिफायर से इटली और नीदरलैंड ने और अफ्रीका क्वालिफायर से नामीबिया व जिम्बाब्वे ने जगह बनाई। अब सिर्फ एक टीम की जगह बाकी है।

टीम इंडिया 2024 के बाद डिफेंडिंग चैंपियन है। ICC टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 2007 से हो रहा है और भारत ने 2007 में पहला खिताब जीता। 2010 से टूर्नामेंट हर 2 साल में आयोजित हो रहा है। टीम इंडिया ने 2024 में साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर 17 साल बाद खिताब अपने नाम किया। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने 2-2 खिताब, पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 खिताब जीता है। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका अब तक चैंपियन नहीं बन सके हैं।

#टी20वर्ल्डकप2026 #नेपालक्रिकेट #ओमानक्रिकेट #टीमइंडिया #क्रिकेटक्वालिफिकेशन