सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /  नई दिल्ली :  जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक आज से शुरू हो रही है और इस पर निवेशकों की खास नजर बनी हुई है। इस बैठक में टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल 5%, 12%, 18% और 28% जीएसटी स्लैब लागू हैं, लेकिन काउंसिल इन्हें सरल बनाने की दिशा में कदम उठा सकती है। चर्चा है कि 12% और 28% स्लैब को हटाकर दो नए स्लैब बनाए जाएंगे—5% और 18%।

अगर ऐसा होता है तो रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें, कार, बाइक, एसी और फ्रिज जैसी उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। इससे मांग बढ़ने की उम्मीद है और कंपनियों के शेयरों पर पॉजिटिव असर देखा जा सकता है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस कदम से आम उपभोक्ता को राहत मिलेगी और फेस्टिव सीजन में डिमांड तेजी से बढ़ सकती है। इससे कंज्यूमर गुड्स, ऑटोमोबाइल और एफएमसीजी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में मजबूती आएगी।  गिफ्ट निफ्टी फिलहाल हल्की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है और यह संकेत दे रहा है कि बाजार शुरुआती कारोबार में सुस्त रह सकता है। हालांकि, काउंसिल की बैठक से निकलने वाले फैसलों पर बाजार की चाल निर्भर करेगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि सरकार टैक्स स्ट्रक्चर को सरल करती है तो इससे लॉन्ग टर्म में निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा और कंपनियों की प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार देखने को मिलेगा।

#जीएसटीकाउंसिल #शेयरबाजार #GSTNews #निवेश #StockMarket