सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : देशभर में आज 2 सितंबर को सोने-चांदी के दाम में मजबूती देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोना 169 रुपए चढ़कर ₹1,04,662 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह ₹1,04,493 था। वहीं चांदी की कीमत ₹481 बढ़कर ₹1,23,281 प्रति किलो हो गई।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,06,090 से ₹1,06,240 तक रहा, जबकि भोपाल में इसकी कीमत ₹1,06,140 दर्ज की गई।
इस साल जनवरी से अब तक सोना ₹28,500 महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब ₹1,04,662 हो गई है। इसी तरह चांदी भी ₹37,264 बढ़कर ₹1,23,281 प्रति किलो पहुंच गई है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका के टैरिफ और जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण सोने की मांग लगातार बढ़ रही है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का अनुमान है कि साल के अंत तक सोना ₹1,08,000 प्रति 10 ग्राम तक और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
सोने की कीमतों में तेजी की प्रमुख वजहों में वैश्विक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगाई और रुपए में गिरावट शामिल हैं।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि निवेशक केवल बीआईएस हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर मौजूद 6 अंकों का एचयूआईडी नंबर उसकी शुद्धता की गारंटी देता है।
#सोना #चांदी #सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #गोल्डप्राइस