सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 16 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 533 रुपए बढ़कर 1,27,247 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं, चांदी में 20 दिन की तेजी के बाद गुरुवार को गिरावट दर्ज हुई। चांदी 3,150 रुपए घटकर 1,70,850 रुपए प्रति किलो पर आ गई। इससे दो दिन में चांदी 7,250 रुपए सस्ती हुई। इस साल सोने की कीमत 51,085 रुपए और चांदी 84,833 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162 रुपए और चांदी 86,017 रुपए प्रति किलो थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की तेजी के पीछे तीन मुख्य कारण हैं – दिवाली-धनतेरस के लिए बढ़ी मांग, मिडिल ईस्ट की जियोपॉलिटिकल टेंशन और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी। वहीं, चांदी की कीमत में तेजी दिवाली मांग, रुपये की कमजोरी और उद्योगों में बढ़ती मांग की वजह से आई है। गोल्डमैन सैच ने अगले साल सोने के लिए 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का टारगेट रखा है। पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए तक जा सकता है।
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया के अनुसार, सोना इस साल करीब 60% बढ़ चुका है, इसलिए शॉर्ट टर्म में निवेशक मुनाफा वसूली कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म के लिए सोना और चांदी दोनों फायदे का माध्यम हैं। निवेश करते समय हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाले सर्टिफाइड गोल्ड/सिल्वर खरीदें और कीमतों को कई स्रोतों से क्रॉस चेक करें।
#सोना #चांदी #सोना_चांदी #सोनाकीमत #चांदीकीमत #निवेश