सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : सोने और चांदी के दाम आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,029 रुपए बढ़कर 1,10,540 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का भाव भी 1,198 रुपए बढ़कर 1,28,989 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
इस साल अब तक सोने की कीमत में कुल 34,378 रुपए और चांदी में 42,972 रुपए का इजाफा हुआ है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए और एक किलो चांदी 86,017 रुपए की थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई कारण हैं: वैश्विक अनिश्चितता और ट्रेड वार, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी जैसे चीन और रूस की बड़ी मात्रा में सोना खरीदना, रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अस्थिरता, मुद्रास्फीति और कम ब्याज दरें, तथा डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट।
सोना खरीदते समय निवेशकों को दो बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। पहला, सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से सोने पर 6 अंकों वाला हॉलमार्किंग कोड यानी HUID होना अनिवार्य है। दूसरा, कीमत क्रॉस चेक करें। 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है, इसलिए सही वजन और कैरेट का ध्यान रखें।
विशेषज्ञों का कहना है कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या कम कैरेट का सोना अधिक उपयुक्त होता है।
#सोना #चांदी #ऑलटाइमहाई #गोल्डप्राइस #सिल्वरप्राइस #IBJA