सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /  नई दिल्ली :  अनिल धीरू भाई अंबानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में इन दिनों तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। रिलायंस पावर (रिलायंस पावर शेयर की कीमत) और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (रिलायंस इंफ्रा शेयर मूल्य) के शेयरों में 21 अगस्त को लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट लगा।

गुरुवार को रिलायंस पावर का शेयर 5% उछलकर ₹50.09 पर पहुंच गया। वहीं रिलायंस इन्फ्रा का शेयर भी करीब 4.5% की तेजी के साथ ₹302 पर कारोबार कर रहा है। यह तेजी तब देखने को मिल रही है जब दोनों कंपनियों को बीते दिनों राहत भरी खबरें मिलीं।

दरअसल, रिलायंस इन्फ्रा को हाल ही में सरकारी कंपनी NHPC से नया ऑर्डर मिला है। इसके साथ ही रिलायंस पावर ने भूटान की सरकारी कंपनी के साथ एक नया ज्वाइंट वेंचर करने की घोषणा की है। इन खबरों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया और शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली।

गौरतलब है कि जुलाई महीने में इन दोनों कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अगस्त में हालात पलटे और लगातार तीन सत्रों से अपर सर्किट लगने से निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।

#अनिलअंबानी #रिलायंसपावर #रिलायंसइन्फ्रा #शेयरमार्केट #स्टॉकन्यूज़