ITDC India e-Press / Agencies

बिलासपुर । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है, कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर के मार्गदर्शन में पिछले दिनों से जारी अवैध मादक पदार्थ रखने वालों व उनका व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के अभियान के तहत् आज पुन: पुलिस अधीक्षक के मुखबिर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा एसडीओपी कोटा आशिष अरोरा के दिशानिर्देश पर थाना रतनपुर पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले युवक को पकड़ा गया

आ मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन के संबंध में मिली सूचना पर रतनपुर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक- हरविंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह, प्रधान आरक्षक- कृष्ण कुमार यादव, आरक्षक – रामलाल सोनवानी, दीपक मरावी के द्वारा रेड कार्यवाही कर कोरबा/बिलासपुर बाईपास तिराहा सांधीपारा रतनपुर में घेराबंदी कर वाहन मोटर सायकल बजाज पल्सर 150 क. सीजी 12 एएच 7059 में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे,

बिहार निवासी- गौरव सिंह पिता- स्व. चन्द्रवीर सिंह उम्र 27 साल निवासीएकडंगा थाना-बेलची जिला-पटना (बिहार) को 10 किलोग्राम गांजा तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल बजाज पल्सर 150 क. सीजी 12 एएच 7059, एक नग मोबाईल सहित गसरूका कुल कीमती- 1,40,250 रूपये का जप्त कर थाना रतनपुर में अपराध क्र. 42/22 धारा- 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अंतर्गत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर रतनपुर पुलिस को मादक पदार्थ का व्यवसाय करने वाले बड़े गिरोह के संबंध में जानकारी मिली है, पुलिस जल्द ही बड़ी कार्यवाही करने में जुटी हुई है।