स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग में दिए अपने इस्तीफे को लेकर कहीं ये बातें…..
केंद्रीय पंचायत मंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे का जिक्र करते हुए टीएस बाबा ने कहा कि पंचायत मंत्री के दिये राज्य के पंचायत विभाग कार्यों की प्रतिक्रिया को स्वयं पर लेते हुए मैंने खुद को इस काबिल नहीं समझा कि मैं पंचायत विभाग संभाल सकू, इसलिए दिया इस्तीफा।
केंद्रीय पंचायत मंत्री ने कहा था कि छत्तीसगढ़ केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना और रोजगार योजना में अच्छा काम नहीं कर पा रहा है।
कांग्रेस के विधायकों द्वारा इस्तीफे पत्र अनुशासनहीनता वाले बयान का टीएस बाबा ने दिया उत्तर।
कहा कुछ नए व पुराने विधयाक हैं जो कई सालों से काम कर लंबे समय का अनुभव रखते हैं, इसलिए उन्हें अपनी प्रतिक्रिया देने का सम्पूर्ण अधिकार है।
टीएस ने राष्ट्रपति चुनाव के मतदान को लेकर कही बातें…..
कहा कोई भी जंग के मैदान में जीतने के लिए ही उतरता है, हम भी चाहते हैं कि हमारे प्रत्याशी की जीत हो।
जीत की उम्मीद से आज हमने अपना मतदान दिया।
विधायक दल को बैठक में चर्चा विषय में केवल दो मुद्दों की जानकारी होने की व बाकी चर्चा विषय और लेने वाले निर्णय की जानकारी न होने की बात बताई।
सीएम ने कहा था कि इस्तीफे को लेकर नहीं है कोई जानकारी, इसका जवाब देते हुए बाबा ने कही ये बातें…..
बाबा ने कहा मेरे मोबाइल में कही भी मुख्यमंत्री के कॉल का कोई डिटेल नहीं।
टीएस के अनुसार इस्तीफे देने के दो दिन पूर्व सीएम से हुई फोन पर बातचीत… इस दौरान पंचायत विभाग के संदर्भ में हुई थी बातें।
पीएल पुनिया से स्वस्थ मंत्री की हुई बातचीत, जिसमे मुख्यमंत्री के कॉल का भी हुआ जिक्र।
दिल्ली में होने वाली मीटिंग को लेकर दी जानकारी….
कहा स्वास्थ्य विभागों की समीक्षा करके दिल्ली जाऊंगा।
बैठक के बाद शीर्ष नेताओं से मिलने की भी जताई उम्मीद।
मुलाकात के दौरान अन्य विषयों के साथ इस्तीफे को लेकर भी चर्चा होने की जतायी संभावनाएं।
बैठक के बाद बाबा ने विधानसभा मानसून सत्र में भी शामिल होने की दी जानकारी।