सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / हरदा : मूल रूप से भाजपा के कद्दावर एवं किसान नेता और हरदा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी कमल पटेल के पूर्वज उनके कुल देवता कुलदेवी राजस्थान में रजे बसे हैं लेकिन उनका जन्म हरदा जिले के हरदा विधानसभा के ग्राम रातातलाई में हुआ। भाजपा प्रत्याशी पटेल अपनी जन्मस्थली रातातलाई जनसंपर्क के लिए पहुंचेंगे और अपने स्वजनों और ग्रामीणों से आशीर्वाद लेंगे। लेकिन ठेठ राजस्थानी परंपराओं को निभाता हुआ |
ग्राम रातातलाई में बसे स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस बार ठान लिया है, कि कमल पटेल का स्वागत ठेठ राजस्थानी अंदाज में करेंगे। सो फिर क्या था, हो गई शुरुआत राजस्थानी भाषा में बने ठेठ राजस्थानी गाने के प्रचार से। उस गाने के बोल हैं, रातातलाई की लाल माटी के लाल कमल पटेल। इसके बाद की पंक्तियां आप स्वयं सुनिए और आनंद उठाइए और पहुंचिए ठेठ राजस्थानी प्रचार को देखने कृषि मंत्री कमल पटेल की जन्मस्थली रातातलाई।
आप भी प्रचार को देखकर दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। एक दिन तो गुजारिए हरदा विधानसभा के ग्राम रातातलाई में वेलकम टू रातातलाई. यह भी हरदा में प्रचार का एक अनूठा और आश्चर्यजनक प्रचार का अंग बना हुआ है।