सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 17 जून 2025 को बाजार खुलते ही Happiest Minds Technologies Ltd के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर 10% तक चढ़ गए। इस तेजी के पीछे प्रमुख ब्रोकरेज फर्म Anand Rathi Financial Services Limited की रिपोर्ट है, जिसमें उन्होंने Happiest Minds के शेयरों को खरीदने (Buy) की सिफारिश की है और आने वाले समय में इसमें 31.5% तक रिटर्न की संभावना जताई है।

AI और डिजिटल सेवाओं में अग्रणी
Happiest Minds Technologies AI, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी जनरेटिव एआई, डिजिटल इंजीनियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट और सुरक्षा समाधान के क्षेत्र में काम कर रही है। इसके ग्राहक BFSI (बैंकिंग), हेल्थकेयर और एजुकेशन टेक्नोलॉजी जैसे विविध सेक्टर्स से जुड़े हैं।

कंपनी की ताकत और विस्तार
ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, Happiest Minds ने वित्त वर्ष 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके 6,600 से अधिक कर्मचारी हैं और कंपनी तेजी से अपना बिजनेस स्केल कर रही है। लगातार टेक्नोलॉजी इनोवेशन और क्लाइंट बेस के विस्तार के चलते कंपनी की ग्रोथ संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।

निवेशकों के लिए संदेश
अगर आप IT सेक्टर में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो Happiest Minds एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आनंद राठी ने इसे मजबूत फंडामेंटल और भविष्य की मांग को ध्यान में रखते हुए लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए उपयुक्त बताया है।

#हैप्पीएस्टमाइंड्स, #शेयरबाजार, #आनंदराठी, #आईटीशेयर, #एआईकंपनी, #निवेशसुझाव, #शेयरबायिंगटिप