सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (6 फरवरी) गोवा दौरे पर हैं। यहां सबसे पहले उन्होंने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन किया। इसमें समुद्री रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें हर साल 10 से 15 हजार लोगों को ट्रेंड किया जाएगा।
इसके बाद PM ने इंडिया एनर्जी वीक 2024 का उद्घाटन किया। ये कार्यक्रम 9 फरवरी तक चलेगा। PM ने कहा कि भारत एनर्जी का तीसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर है। भारत न सिर्फ अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है, बल्कि विश्व के विकास की दिशा भी तय कर रहा है। हमने इस वित्तीय वर्ष में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर 10 हजार करोड़ खर्च करने का संकल्प लिया है।
मोदी विकसित भारत, विकसित गोवा 2047 कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां 1330 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही रोजगार मेले में विभिन्न विभागों में 1930 नई सरकारी भर्तियों का अपॉइंटमेंट लेटर भी सौंपेंगे।
हम 21वीं सदी का इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे- मोदी
मोदी ने कहा- भारत देश के हर कोने में अफोर्डेबल एनर्जी को एनश्योर कर रहा है। भारत में बीते दो सालों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं। भारत ने 100% इलेक्ट्रिसिटी कवरेज हासिल करते हुए बिजली को करोड़ों घरों तक पहुंचाया है। ऐसे ही प्रयासों के चलते भारत बिजली के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत न सिर्फ अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है, बल्कि विश्व के विकास की दिशा भी तय कर रहा है। आज भारत अपने यहां 21वीं सदी का आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर बना रहा है। इस वित्तीय वर्ष में हम इन्फ्रा पर 10 हजार करोड़ खर्च कर रहे हैं। अभी जो हमारा बजट आया है, उसमें हमें इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग में 11 लाख करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा है। इसका बड़ा हिस्सा एनर्जी सेक्टर में जाएगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में रेलवे, वाटरवेज, एयरवेज, हाउसिंग बढ़ेंगे, जिनके लिए एनर्जी की जरूरत होगी। आप देख रहे हैं कि भारत अपनी एनर्जी कैपेसिटी को लगातार बढ़ा रहा है।
2045 तक भारत की ऊर्जा की मांग दोगुनी हो जाएगी- मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा- दुनिया के एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। एनर्जी सेक्टर का भी भारत की ग्रोथ में बड़ा योगदान है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एनर्जी कंज्यूमर देश है। हमारा देश ही ऑयल और एलपीजी का दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर है। LNG के ऑटोमोबाइल मार्केट, इसके एक्सपोर्ट और रिफाइनिंग के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की मांग लगातार बढ़ रही है। अनुमान है कि 2045 तक भारत की ऊर्जा की मांग दोगुनी हो जाएगी।
12:08 PM
6 फ़रवरी 2024

11:59 AM
6 फ़रवरी 2024
मोदी बोले- भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश
मोदी ने कहा- जिस वक्त इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन हो रहा है, वो बहुत महत्वपूर्ण है। इस वित्तीय वर्ष के पहले 6 महीने में भारत की जीडीपी दर एक बार फिर 7.5% तक बढ़ी। ये अनुमानित ग्लोबल ग्रोथ रेट से ज्यादा है। दुनिया में भारत सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी अनुमान जताया है कि भारत की ऐसी ग्रोथ जारी रहेगी।