सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल  /   नई दिल्ली :   सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 352 रुपए गिरकर 1,13,232 रुपए पर आ गया है। इससे पहले यह 1,13,584 रुपए पर था। वहीं चांदी का दाम 467 रुपए बढ़कर 1,34,556 रुपए प्रति किलो हो गया। इस महीने 23 सितंबर को सोने और चांदी ने क्रमशः 1,14,314 रुपए और 1,35,267 रुपए का ऑल टाइम हाई दर्ज किया था।  वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में 37,070 रुपए की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए में बिकता था। चांदी की कीमत भी इस अवधि में 48,539 रुपए बढ़कर 86,017 रुपए से 1,34,556 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोना खरीदते समय दो महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है। पहली, हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियमों के अनुसार हर सोने के टुकड़े पर छह अंकों का अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क होना अनिवार्य है। दूसरा, सोने की कीमत और वजन की पुष्टि विश्वसनीय स्रोतों जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन  की वेबसाइट से करें। 24, 22 और 18 कैरेट के सोने की कीमत अलग-अलग होती है, जिसमें 24 कैरेट सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट का उपयोग होता है। इस उतार-चढ़ाव और सावधानियों के मद्देनजर निवेशक और खरीदार सावधानीपूर्वक अपने निर्णय लें।

#सोना #चांदी #सोने_की_कीमत #चांदी_की_कीमत #IBJA #सॉना_चांदी #गोल्ड_सिल्वर