सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   / नई दिल्ली  : आज देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹375 की बढ़त के साथ अब ₹97,828 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि पिछला रेट ₹97,453 था।

इसी तरह, चांदी की कीमत ₹1,300 बढ़कर ₹1,12,300 प्रति किलो हो गई है। कुछ ही दिन पहले, 14 जुलाई को चांदी ₹1,13,867 का ऑल टाइम हाई बना चुकी है। वहीं, सोने ने 8 जून को ₹99,454 का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली: ₹99,520,  मुंबई: ₹99,380, कोलकाता: ₹99,380, चेन्नई: ₹99,380, भोपाल: ₹99,420

22 कैरेट के रेट लगभग ₹91,100 से ₹91,250 के बीच हैं।

साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में ₹21,666 की वृद्धि देखी गई है। 1 जनवरी को इसका रेट ₹76,162 था, जो अब ₹97,828 हो चुका है। इसी अवधि में चांदी की कीमत ₹26,283 बढ़कर ₹1,12,300 पर पहुंच गई है।

विशेष सलाह: खरीदारी करते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें। हॉलमार्क के अंतर्गत 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर  कोड दिया जाता है जिससे सोने की शुद्धता का प्रमाण मिलता है।

यह तेजी शादी-ब्याह और निवेश के नजरिए से बाजार में सक्रियता बढ़ा सकती है।

#सोना #चांदी #कीमत #सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #IBJA #बाजारभाव #सोनेचांदीबाजार