सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल /   नई दिल्ली  :    6 अक्टूबर 2025 को सोने और चांदी के दाम एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,105 रुपए बढ़कर 1,19,059 रुपए पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का भाव 2,940 रुपए बढ़कर 1,48,550 रुपए प्रति किलो हो गया। इस साल अब तक सोने की कीमत लगभग 42,897 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162 रुपए था। चांदी की कीमत में भी 62,533 रुपए की वृद्धि हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने में तेजी के पीछे पांच बड़े कारण हैं: केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम कर सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। अमेरिका की नीति-अनिश्चितता: ‘ट्रम्प फैक्टर’ और फेडरल रिजर्व पर दखल निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर ले जाता है। क्रिप्टो से सोने की ओर रुख: क्रिप्टो में उतार-चढ़ाव और शेयर बाजार के कम रिटर्न से सोना आकर्षक निवेश बन रहा है। डीडॉलराइजेशन: डॉलर कमजोर होने पर सोने की कीमत बढ़ती है। लॉन्ग-टर्म एसेट: सोना महंगाई में भी मूल्य बनाए रखता है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि सोना अगले साल 10 ग्राम 1,55,000 रुपए तक जा सकता है। पीएल कैपिटल का कहना है कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। निवेशकों के लिए सोना और चांदी लंबे समय में आकर्षक विकल्प बने हुए हैं।

#सोना #चांदी #GoldPrice #SilverPrice #IBJA #सोनेकीकीमत