सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 21 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ उछाल दर्ज किया गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम ₹548 बढ़कर ₹98,791 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जो एक बड़ी छलांग है। इससे पहले इसका दाम ₹98,243 था। वहीं चांदी ₹60 की तेजी के साथ ₹1,12,760 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और भोपाल सहित देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,00,150 से ₹1,00,300 प्रति 10 ग्राम के बीच है। भोपाल में सोने की कीमत ₹100,200 (24 कैरेट) और ₹91,850 (22 कैरेट) दर्ज की गई।
2024 के मुकाबले 2025 में सोने की कीमत में कहीं अधिक वृद्धि देखी गई है। इस साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी को सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹22,629 बढ़कर ₹98,791 पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का भाव ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,12,760 हो गया है, यानी ₹26,743 की तेजी।
विशेषज्ञ उपभोक्ताओं को सलाह देते हैं कि केवल BIS हॉलमार्क युक्त सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। इस पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है, जिससे उसकी शुद्धता की पुष्टि की जा सकती है।
यह तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और निवेशकों की बढ़ती मांग को दर्शाती है।
#सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #गोल्डरेट #सिल्वरप्राइस #बाजारअपडेट #महंगासोना #इंवेस्टमेंट