सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : 4 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,506 बढ़कर ₹99,759 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि अब तक के उच्चतम स्तर के काफी करीब है। इससे पहले यह ₹98,253 था।
वहीं चांदी ₹1,862 चढ़कर ₹1,11,508 प्रति किलो पर बिक रही है। 23 जुलाई को सोने और चांदी ने क्रमशः ₹1,00,533 और ₹1,15,850 का ऑल टाइम हाई छुआ था।
भोपाल समेत प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1,01,400 से ₹1,01,550 के बीच बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट ₹92,950 से ₹93,100 तक।
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का मानना है कि वैश्विक राजनीतिक तनाव और अमेरिकी टैरिफ के चलते गोल्ड को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है, जिससे इसकी मांग बढ़ रही है। उन्होंने अनुमान जताया है कि इस साल सोना ₹1,04,000 और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
1 जनवरी 2025 से अब तक सोना ₹23,597 और चांदी ₹25,491 महंगी हो चुकी है। विशेषज्ञों ने लोगों से सर्टिफाइड और BIS हॉलमार्क वाला ही सोना खरीदने की सलाह दी है।
#सोनेकीकीमत #चांदीकीकीमत #गोल्डप्राइस #सिल्वररेट #सोना_चांदी