सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल    : सोने और चांदी के दाम 3 अक्टूबर को गिरावट पर रहे। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹500 घटकर ₹1,16,833 पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत भी 110 रुपए गिरकर ₹1,45,010 प्रति किलो पर पहुंच गई। 1 अक्टूबर को सोने और चांदी ने क्रमशः ₹1,17,332 और ₹1,45,120 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल अब तक सोना ₹40,671 और चांदी ₹58,993 महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76,162 और चांदी ₹86,017 प्रति किलो थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में आगे भी तेजी आने की संभावना है। गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल 10 ग्राम सोने के लिए ₹1,55,000 का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा का कहना है कि सोना ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

सोने में तेजी के मुख्य कारण हैं: केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, अमेरिका की नीतियों में अनिश्चितता, क्रिप्टो से सोने की ओर निवेश का रुख, डीडॉलराइजेशन और लॉन्ग-टर्म एसेट के रूप में सोने की सुरक्षा। बड़े बैंक जब सोना खरीदते हैं तो बाजार में मांग बढ़ती है। अमेरिकी नीतियों और डॉलर की कमजोरी के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर आकर्षित होते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोना लंबे समय तक सुरक्षित निवेश माना जाता है। यह महंगाई में अपनी कीमत बचाता है और सीमित मात्रा में उपलब्ध होने के कारण हमेशा मूल्यवान रहेगा।

#सोना #चांदी #सोनेकेदाम #सिल्वरप्राइस #निवेश