सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  नई दिल्ली : सोने और चांदी के दाम आज यानी 12 सितंबर 2025 को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत आज 2,849 रुपए बढ़कर 1,27,348 रुपए प्रति किलो हो गई। वहीं सोने की कीमत 744 रुपए बढ़कर 1,09,841 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। पिछले साल 31 दिसंबर को सोने का भाव 76,162 रुपए और चांदी का 86,017 रुपए था। इसका मतलब है कि इस साल अब तक सोने में 33,679 रुपए और चांदी में 41,331 रुपए की वृद्धि हुई है।

चार महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत:

दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,11,430, 22 कैरेट ₹1,02,150, मुंबई: 24 कैरेट ₹1,11,280, 22 कैरेट ₹1,02,000, कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,11,280, 22 कैरेट ₹1,02,000, चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,11,710, 22 कैरेट ₹1,02,400, सोने की कीमतों में तेजी के कारण: वैश्विक अनिश्चितता: व्यापार युद्ध और टैरिफ की आशंका केंद्रीय बैंकों की खरीद: चीन और रूस की बड़ी मांग  युद्ध और तनाव: रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी महंगाई और कम ब्याज दरें: सोना सुरक्षित निवेश बन गया रुपए में गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपए कमजोर

सोना खरीदते समय ध्यान दें: सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: बीआईएस  हॉलमार्क और 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर जरूरी है।

कीमत क्रॉस चेक करें: 24, 22 और 18 कैरेट सोने की अलग-अलग कीमत होती है। सोना 24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है लेकिन ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या कम कैरेट का इस्तेमाल किया जाता है। निवेशक और ज्वेलर्स दोनों अब तेजी से कीमतों पर नजर रख रहे हैं।

#सोना #चांदी #GoldSilverPrice #ऑल_टाइम_हाई #GoldRate