सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : सोना और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 365 रुपए की गिरावट के साथ ₹98,803 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले सोने का भाव ₹99,168 था। वहीं चांदी की कीमत 2,400 रुपए घटकर ₹1,11,225 प्रति किलो हो गई, जबकि इससे पहले यह ₹1,13,625 प्रति किलो थी।
भोपाल और अन्य महानगरों में सोने की कीमत इस प्रकार रही:
दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,00,300, 22 कैरेट ₹91,950, मुंबई: 24 कैरेट ₹1,00,150, 22 कैरेट ₹91,800, कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,00,150, 22 कैरेट ₹91,800, चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,00,150, 22 कैरेट ₹91,800,भोपाल: 24 कैरेट ₹1,00,200, 22 कैरेट ₹91,850 इस साल जनवरी से अब तक सोने की कीमत में ₹22,641 की बढ़ोतरी हुई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,162 से बढ़कर ₹98,803 हो गया है। चांदी का भाव ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,11,225 हो गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि सोना खरीदते समय हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है जिसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर कहते हैं। यह अल्फान्यूमेरिक कोड बताता है कि सोना कितने कैरेट का है।
इस गिरावट के बावजूद सोना और चांदी निवेशकों के लिए लंबी अवधि में सुरक्षित विकल्प बने हुए हैं।
#सोना #चांदी #GoldPrice #SilverPrice #IBJA #सोनेकेभाव #चांदीकेभाव