सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सोना 412 रुपए सस्ता होकर 10 ग्राम के लिए 1,09,223 रुपए पर आ गया है। कल इसकी कीमत 1,09,635 रुपए थी। इसी तरह, चांदी का भाव भी 327 रुपए कम होकर 1,24,267 रुपए प्रति किलो हो गया है। 9 सितंबर को सोने और चांदी ने अपने-अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।इस साल अब तक सोने की कीमत में 33,061 रुपए (लगभग 40%) की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था। वहीं, चांदी की कीमत में 38,250 रुपए (लगभग 43%) का इजाफा हुआ है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी।
चार महानगरों में सोने की कीमत: दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,10,660, 22 कैरेट – ₹1,01,450, मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,10,510, 22 कैरेट – ₹1,01,130,कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,10,510, 22 कैरेट – ₹1,01,130, चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,10,730, 22 कैरेट – ₹1,01,150, सोना खरीदते समय हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियमों के अनुसार, हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बेचा जा सकता। हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर के जरिए सोने की शुद्धता और कैरेट जानना संभव है। दूसरी महत्वपूर्ण बात, कीमत और वजन का क्रॉस चेक जरूर करें। 24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है लेकिन ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या उससे कम कैरेट का सोना इस्तेमाल किया जाता है। सोने और चांदी में साल भर की यह वृद्धि निवेशकों के लिए लाभदायक रही है, लेकिन खरीदते समय सावधानी बरतना जरूरी है।
#सोना #चांदी #GoldPrice #SilverPrice #IBJA