सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत में सोने और चांदी की कीमतों ने आज ऐतिहासिक ऊंचाई छू ली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹994 बढ़कर ₹1,00,502 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह, चांदी की कीमत ₹1,007 की तेजी के साथ ₹1,15,500 प्रति किलो हो गई है।
इस साल 1 जनवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब तक ₹24,340 महंगी होकर ₹1,00,502 पर पहुंच चुकी है। विश्लेषकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय जियो-पॉलिटिकल तनाव और अमेरिका के टैरिफ के चलते सोने की मांग में तेजी आई है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, यदि मौजूदा रुझान जारी रहा तो इस साल सोना ₹1,04,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और भोपाल सहित प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,330 से ₹1,02,480 के बीच रही, जबकि 22 कैरेट की कीमत ₹93,800 से ₹93,950 तक दर्ज की गई।
विशेषज्ञों की सलाह है कि उपभोक्ता केवल BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हर गोल्ड ज्वेलरी पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) अंकित होता है, जिससे उसकी शुद्धता की पुष्टि की जा सकती है।
#सोना #सोनेकीकीमत #गोल्डप्राइस #ऑलटाइमहाई #गोल्डइन्वेस्टमेंट #सोनेकाबाजार #महंगासोना