ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  कोरबा शहर के रविशंकर क्षेत्र में पल्सर बाईक में सवार दो युवक और स्कूटी सवार युवती की टक्कर हो गयी। भिड़ंत के बाद पल्सर बाइक चालक युवक मौके से फरार हो गया।

बाईक मे पीछे बैठे एक युवक को स्थानीय लोगो के द्वारा पकड़ लिया गया हैं जिसके बाद स्थानीय  लोगो की मदद से युवती को सिटी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया विशेष सूत्रों की माने तो युवती की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।