आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रिलायंस रिटेल लिमिटेड (RRL) के फ्लैगशिप ई-कॉमर्स वेंचर जियोमार्ट (JioMart) ने फेस्टिव सीजन से पहले क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जियोमार्ट, धोनी के साथ एक नया ऐड कैंपेन शुरू करेगा, जो 8 अक्टूबर को लाइव होगा।
धोनी ब्रांड एंबेसडर के रूप में परफेक्ट फिट
जियोमार्ट के CEO संदीप वरगांती ने कहा, ‘हमने एमएस धोनी को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में परफेक्ट फिट पाया। उनकी पर्सनालिटी जियोमार्ट की तरह ही ट्रस्ट, रिलायबिलिटी और एश्योरेंस को रिप्रेजेंट करती है।’
संदीप ने कहा, ‘हमारा नया ऐड कैंपेन अपने प्रियजनों के साथ लाइफ और उसके सभी स्पेशल मोमेंट्स को सेलिब्रेट करने के लिए उधार देता है। ‘शॉपिंग’ इस आनंद का एक अभिन्न अंग है। नॉन-मेट्रो रिजन वर्तमान में हमारी टोटल सेल का लगभग 60% हिस्सा है, जो ग्रोथ का संकेत और डिजिटल रिटेल को डेमोक्रेटिक बनाने के हमारे प्रयासों की सफलता का एक सच्चा प्रमाण है।’
मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं
जियोमार्ट का ब्रांड एंबेसडर बनने पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, ‘मैं उन वैल्यूज को पहचानता हूं और उनका पालन करता हूं, जिनके लिए जियोमार्ट खड़ा है। एक घरेलू ई-कॉमर्स ब्रांड होने के नाते वे भारत में डिजिटल रिटेल रिवॉल्यूशन का सपोर्ट करने के उद्देश्य से प्रेरित हैं।’
MSD ने कहा, ‘भारत अपने वाइब्रेंट कल्चर, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है। जियोमार्ट का JioUtsav कैंपेन भारत और उसके लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है। मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की शॉपिंग जर्नी का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं।’
2020 में हुई थी जियोमार्ट की शुरुआत
जियोमार्ट, रिलायंस रिटेल की ई-टेल फर्म है, जिसकी शुरुआत 2020 में हुई थी। कंपनी ने अपने Q4FY23 रिजल्ट्स में कहा था कि रिलायंस रिटेल के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जियोमार्ट ने तिमाही-दर-तिमाही आधार पर अपने सेलर बेस को 56% तक बढ़ाया है।
रिलायंस रिटेल ने कहा था कि जियोमार्ट ने सभी कैटेगरी में मजबूत ग्रोथ और सभी प्रमुख ऑपरेशनल मैट्रिक्स में सुधार के साथ अपना बेस्ट तिमाही रिजल्ट दिया है। प्लेटफॉर्म ने अपनी ऑफरिंग्स को बड़ा बनाने के लिए सभी कैटेगरी में अपने कैटलॉग को 34% तक बढ़ाया है।
पिछले साल जियोमार्ट ने सभी कैटेगरी में प्रोडक्ट्स की पेशकश की
पिछले साल जियोमार्ट ने सभी कैटेगरी में प्रोडक्ट्स की पेशकश की है। जियोमार्ट प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी और होम डेकोर जैसी कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। इसके अलावा जियोमार्ट ने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए सिलेक्शन को और बढ़ाने के लिए अर्बन लैडर, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ज्वेल्स और हैमलेज समेत रिलायंस के स्वामित्व वाले कई ब्रांडों को शामिल किया है।